संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर।
भागलपुर।आज विश्व मानवाधिकार दिवस को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत के भागलपुर टीम द्वारा सैकड़ों असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। सर्वप्रथम भागलपुर के स्टेशन चौक पर हाथ रिक्शा चालक के बीच तदनोपरांत तिलकामांझी चौक और जीरो माईल चौक पर सैकड़ों गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया।इस मौके पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत के राष्ट्रीय सचिव मीडिया प्रकोष्ठ श्री विभूति सिंह, रोजगार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास कुमार, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव श्री सुबोध कुमार भारती, रोजगार प्रकोष्ठ जिला वरिष्ठ सचिव श्री योगेश कुमार वर्मा, गोराडीह प्रखंड अध्यक्ष श्री नवीन कुमार सिंह,महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गुंजन कुमारी,आर टी आई प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्री संजीव कुमार,आर टी आई प्रकोष्ठ जिला सचिव श्री राजीव कुमार यादव उपस्थित रहे।
