वास्तु विहार कॉलोनी में अश्लील डांस और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो युवक-युवती गिरफ्तार, छह फरार

रिपोर्ट – अमित कुमार, भागलपुर

भागलपुर जिले के बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत वास्तु विहार फेज-1 कॉलोनी में रविवार रात अश्लील डांस और अवैध सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। डायल 112 की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर फ्लैट से दो युवकों और दो युवतियों को हिरासत में लिया, जबकि छह युवक मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, कॉलोनी के एक फ्लैट में झारखंड के साहिबगंज से लाई गई दो युवतियों से आठ युवक नग्न अवस्था में डांस करवा रहे थे। रात करीब 10 बजे कॉलोनी के सुरक्षा गार्ड ने तेज आवाज और संदिग्ध गतिविधियां देख डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी की तो फ्लैट के अंदर आपत्तिजनक हालत में युवक-युवतियां मिले।

पुलिस को देखते ही छह युवक फरार हो गए, जबकि दो युवक को पकड़ लिया गया। मौके से अवैध विदेशी शराब की खाली बोतलें, कंडोम और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ। घटना की जानकारी बाईपास थाना को दी गई, लेकिन थाना पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। इसके बाद दो युवकों और दो युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और फरार युवकों की तलाश की जा रही है। इस घटना को लेकर सवाल यह भी उठ रहे हैं कि बाईपास थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा खुद इसी कॉलोनी में किराए पर रहते हैं, फिर भी उन्हें इस गतिविधि की भनक तक नहीं लगी। पुलिस की देर से कार्रवाई और थाना अध्यक्ष की निष्क्रियता पर स्थानीय लोग नाराजगी जता रहे हैं।

फिलहाल, पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!