भागलपुर जिले में मनाई गई चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती
बतौर मुख्य अतिथि रहे मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय सचिव
रिपोर्ट – सुभम कुमार /अमरजीत कुमार तिवारी भागलपुर/ बिहार
भागलपुर।गोराडीह प्रखंड स्थित टी वी एस इन्टरप्राइजेज गोराडीह रोड भागलपुर के प्रांगण में आज चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम विशिष्ट अतिथि व मुख्य अतिथि ने अशोक महान के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।मंच संचालन उमेश बौद्ध कर रहे थे।मंचाशीन वरिष्ठ बुद्धिजीवी के रूप में चीफ इंजीनियर हरि प्रसाद दास, सत्यनारायण जी,व शिवनारायण जी रहे।कार्यक्रम का संयोजन राजेन्द्र मंडल ने किया।वहीं बतौर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत के मीडिया प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव विभूति सिंह ने शिरकत किया।अपने संबोधन में विभूति सिंह ने कहा कि नये पीढ़ी के बच्चों को कलयुग रूपी मोबाइल से दूर रखें और अपने माता-पिता को ही भगवान समझें और उनकी पूजा करें उसी रुप में ईश्वर आपका मार्गदर्शन करेंगे।मौके पर संगठन के राष्ट्रीय सचिव के साथ साथ संगठन के पदाधिकारियों में अरूण मंडल, रवि कुमार,संजीव कुमार,गुंजन कुमारी,मुकेश कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह,राजेश कुमार सिंह, योगेश कुमार वर्मा,रमण जी और प्रेम पासवान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।वहीं अपने संबोधन में डॉ भवेश सिंह कुशवाहा ने भी सम्राट अशोक के जीवनी पर प्रकाश डाला।
