भागलपुर जिला तैलिक साहु सभा की ओर से अलीगंज स्थित राधाकृष्णन ठाकुरबाड़ी में अभिनंदन सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।
इस अवसर पर तैलिक सभा के लोकप्रिय नेता श्री विवेकानंद गुप्ता जी को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर समाज की ओर से फूल-माला एवं अंगवस्त्र प्रदान कर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता तैलिक साहु सभा के जिला प्रवक्ता श्री दुर्गेश साह ने की, जबकि संचालन का दायित्व श्री कुणाल साह ने सफलतापूर्वक निभाया।
मुख्य अतिथि श्री विवेकानंद गुप्ता जी ने अपने संबोधन में कहा कि वे तैलिक समाज के उत्थान और विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक पहुंचाने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे।
मेयर डॉक्टर वसुंधरा लाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वैश्य समाज के संरक्षण एवं व्यापारिक वर्ग की समस्याओं के समाधान हेतु उद्यमी आयोग का गठन एक सराहनीय पहल है, जिससे समाज को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर जिला प्रवक्ता श्री दुर्गेश साह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने पहले तैलिक साहु समाज को अतिपिछड़ा वर्ग में शामिल कर आरक्षण प्रदान किया, जिससे समाज को सम्मान और अधिकार मिला।
जदयू महानगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शालिनी साह ने कहा कि श्री विवेकानंद गुप्ता जी को जदयू जिलाध्यक्ष बनाए जाने से पूरे समाज का गौरव बढ़ा है तथा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का आभार व्यक्त करते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने तैलिक साहु समाज की ओर से माननीय मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस समारोह में डॉ. बिहारी लाल, नीरज साह, आशीष स्कंद, शालिनी साह, संगीता देवी, खुशबू देवी, अशोक साह, रामदेव साह, भागीरथ साह, वीरू साह सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति एवं समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
