भगवा क्रांति की ओर से देखी गई झांकियां जो घंटाघर चौक से निकाली गई भव्य श्रीराम शोभायात्रा ।

भगवा क्रांति की ओर से देखी गई झांकियां जो घंटाघर चौक से निकाली गई भव्य श्रीराम शोभायात्रा ।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

भागलपुर नगर के गुरुवार को रामनवमी की पूर्व संध्या पर भगवा क्रांति संगठन द्वारा घंटाघर चौक से भव्य श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 10 हजार से अधिक श्रीराम भक्त शामिल हुए, इससे पूरा शहर केसरियामय और राममय हो गया,जय श्री राम के नारों से पूरा शहर गुंजायमान हो गया।
रामभक्तों के कंधों पर केसरिया दुपट्टा, पगड़ी आमलोगों को आकर्षित कर रहा था।
वहीं संरक्षक सह आयोजक कुणाल सिंह, शुभम साह, किशन साह, जिलाध्यक्ष विष्णु यादव, चंदन ठाकुर, यात्रा संयोजक अमित ट्विंकल, मीडिया प्रभारी नितेश चौबे के नेतृत्व में घंटाघर चौक से प्रारंभ होकर शहीद भगत सिंह चौक, खलीफाबाग चौक, वेरायटी चौक, स्टेशन चौक, पटल बाबू रोड होते हुए पुनः घंटाघर, आदमपुर चौक से गुजरते हुए बूढ़ानाथ मंदिर में पूरी हुई। इस दौरान घंटाघर चौक एवं बूढ़ानाथ मंदिर पर भव्य महाआरती का भी आयोजन किया गया। शोभायात्रा में श्रीराम दरबार की झांकी, 650 से अधिक बाइक सवार युवा, रामगढ़ का संथाली बैंड, भागलपुरी बैंड, पंजाबी ढोल, बंगाली ढाक, नगाड़ा और बंगाल का बैंड, देसी अखाड़ा के मुगदलधारी युवकों, महावीरी ध्वज आकर्षण का केंद्र रहा। नासिक का ढोल, संथाली बैंड और भागलपुरी बैंड पर लोग जमकर थिरकते नजर आये। आयोजन में नितिन पांडे, रवि आचार्य, वेद प्रकाश, शिवम सिंह, आर्यन कुमार, आनंद कुमार, श्याम कुमार , शशांक कुमार , बलराम कुमार, मनीष ऋतुराज , , लाडो कुमारी, उर्मिला राज आदि का योगदान रहा।विभिन्न समाज के लोगों ने दी सेवा और दिखायी सामाजिक समरसता
शोभायात्रा में सनातन संस्कृति को प्रदर्शित किया गया. साथ ही मुस्लिम समुदाय से खानकाह ए हसन, मो जावेद, मिंटू कलाकार, सिख समाज से सरदार हर्षप्रीत सिंह, हिंदू-मुस्लिम, सिख आदि समुदाय की एकता, देश की विविधता में एकता की मिसाल पेश की। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता कमल जायसवाल, कुमार, गौरव जैन, धनंजय यादव, राजकमल, विनय सिन्हा, तरुण घोष, शांतनु गांगुली, जयंत जलद आदि ने. सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!