भवानीगंज: मदरसा मुफ्ती-ए-आज़म हिंद की रखी गई नींव, दीनी और दुनियावी शिक्षा का बनेगा केंद्र
ठाकुरगंज:दल्लेगांव पंचायत अंतर्गत भवानीगंज (कर्बला चौक): क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने और बच्चों को बेहतर तालीम मुहैया कराने के उद्देश्य से आज भवानीगंज कर्बला चौक में ‘मदरसा मुफ्ती-ए-आज़म हिंद’ की संग-ए-बुनियाद रखी गई। इस मदरसे की स्थापना हज़रत मौलाना गुलाम अहमद रज़ा अमजदी साहब द्वारा की गई है।फातिहा खानी से हुआ कार्यक्रम का आगाज
कार्यक्रम की शुरुआत मुकद्दस फातिहा खानी और दुआओं के साथ की गई। इसके बाद उपस्थित उलेमाओं और गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में पहला पिलर खड़ा कर निर्माण कार्य का आधिकारिक शुभारंभ हुआ।
आधुनिक हॉस्टल और उच्च स्तरीय शिक्षा का लक्ष्य मदरसे के बानी मौलाना गुलाम अहमद रज़ा अमजदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस इलाके में एक ऐसे शिक्षण संस्थान की सख्त जरूरत थी जहां बच्चों को दीनी तालीम के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा भी मिल सके। उन्होंने बताया इंशा अल्लाह इस मदरसे को एक शानदार हॉस्टल के रूप में विकसित किया जाएगा, जहाँ छात्रों के रहने के साथ-साथ बेहतरीन लेवल की शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी।”इस महत्वपूर्ण अवसर पर मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी साहब, मौलाना अब्दुल बारी साहब, मौलाना नसीरुद्दीन साहब, मौलाना तौसीफ ज़ियाई साहब, मौलाना गुलाम अहमद रज़ा साहब, हाफिज सलमान रज़ा, हाफ़िज़ वसीम रज़वी हाफिज मौसम रज़ा, मौलाना नदीम रज़ा,मोहम्मद जहुर आलम रज़वी मुखिया प्रत्याशी, ग्राम पंचायत दल्लेगांव, पूर्व सरपंच हाजी इस्माइल साहब, हसनैन साहब, अब्दुल कय्यूम साहब सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मदरसे की तरक्की और मुल्क की सलामती के लिए दुआ की गई।
