बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 2025-26: 27 पुलिस पदाधिकारी सम्मानित
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/ बिहार
भागलपुर बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 2025-26 के अंतर्गत पूर्वी क्षेत्र भागलपुर के 27 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया यह समारोह भागलपुर के समाहरनालय स्थित समीक्षा भवन में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि के रूप में महानिरीक्षक विवेक कुमार ने चयनित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।इस सम्मान समारोह में बांका, भागलपुर और नवगछिया जिले के पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान महानिरीक्षक ने कहा कि यह सम्मान उत्कृष्ट सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और सराहनीय कार्यों के लिए दिया गया है। उन्होंने सभी सम्मानित अधिकारियों से भविष्य में भी इसी तरह समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य करते रहने की अपेक्षा जताई।समारोह में प्रमोद कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर, नवगछिया के पुलिस अधीक्षक सहित टीएसपी और अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन अनुशासित और गरिमामय वातावरण में किया गया।
नवगछिया से सम्मानित पदाधिकारी नवगछिया से पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी ओमप्रकाश, रवि शंकर सिंह, मिथिलेश कुमार, अमित कुमार, रवि कुमार पाल, सूरज कुमार सिंह, अश्विनी सिंह, सुजीत सिंह, अमित कुमार, मुकेश शर्मा, शैलेश कुमार, राजेश कुमार और सुनील कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।बांका से सम्मानित पदाधिकारी बांका जिले से राकेश कुमार, राजेश कुमार, विकास कुमार और सुनील कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया।भागलपुर से सम्मानित पदाधिकारी भागलपुर जिले से राकेश कुमार, राजीव रंजन सिंह, रंजीत कुमार, दीपक पासवान, जितेंद्र कुमार शर्मा सहित अन्य पांच पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया,महानिरीक्षक विवेक कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए इस प्रकार के पुरस्कार आवश्यक हैं। इससे अन्य कर्मियों को भी प्रेरणा मिलती है और वे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित होते हैं।उन्होंने आगामी होली पर्व को लेकर भी संदेश दिया कि सभी शहरवासी आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाएं। साथ ही उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे।यह समारोह पुलिस विभाग के लिए गौरव का क्षण रहा, जहां उत्कृष्ट सेवा देने वाले अधिकारियों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया
बाइट — विवेक कुमार महानिरीक्षक भागलपुर
