भागलपुर में बिहार ग्रामीण बैंक कर्मचारियों की संयुक्त बैठक, 25 सेवानिवृत्त सदस्यों को सम्मानित

संवाददाता: शुभम कुमार, भागलपुर

भागलपुर के एक स्थानीय होटल में बिहार ग्रामीण बैंक एम्पलाइज एंड ऑफिसर्स फेडरेशन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर ऑफिसर फेडरेशन के महासचिव मो. नदीम अख्तर और अध्यक्ष ब्रह्मेश्वर कुमार उपस्थित रहे।

बैठक में 25 सेवानिवृत्त सदस्यों को सम्मानित किया गया और 15 नए सदस्यों का स्वागत किया गया। महासभा के दौरान मो. नदीम अख्तर ने संगठन और उसके उद्देश्यों के संबंध में सदस्यों को जानकारी दी।

इस बैठक में लगभग 150 सदस्य मौजूद रहे। भागलपुर ईकाई के क्षेत्रीय सचिव कुनाल कुमार और केंद्रीय कमिटी के सहायक महासचिव ने फेडरेशन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया और स्पष्ट किया कि भागलपुर फेडरेशन पूरी तरह एकजुट है।

मीडिया प्रभारी राकेश कुमार ने इस कार्यक्रम की जानकारी साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!