रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर।
भागलपुर। स्मार्ट सिटी भागलपुर वासियों के लिए और पूर्णिया वासियों के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि विशनपुर जिछो निवासी वरीय मानवाधिकार कार्यकर्ता श्री विभूति सिंह को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत का मीडिया प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।वहीं पूर्णिया स्थित जलालगढ़ निवासी श्री धीरज कुमार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ के पद पर नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक श्री सांगेश कुमार भाटी जी द्वारा 16 सितंबर 2025 को पत्र संख्या NHRAO/BR/1886/2025 के माध्यम से की गई है। संगठन ने यह नियुक्ति श्री सिंह और धीरज जी के दीर्घकालिक निष्ठा, विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारियों के साथ उनके बेहतरीन समन्वय, संगठन हित एवं मानव हित में किए गए कार्यों और उनके कुशल दिशा निर्देश को ध्यान में रखते हुए की है।उनकी यह भूमिका संगठन की नीति निर्माण और राष्ट्रीय स्तर पर संचालन में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।विदित हो कि श्री विभूति सिंह बिहार प्रदेश अध्यक्ष मीडिया प्रकोष्ठ के रूप में और श्री धीरज कुमार बिहार प्रदेश अध्यक्ष जनसंपर्क प्रकोष्ठ के रूप में अपनी सेवाएं प्रभावी ढंग से दे चुके हैं।उनकी सक्रिय भागीदारी और कार्यशैली ने संगठन को विभिन्न जिलों और राज्यों में मजबूत आधार प्रदान किया है। वहीं श्री विभूति सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि केवल मेरी नहीं बल्कि उन सभी मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की है जो मानवाधिकार की रक्षा और जागरूकता के लिए संपूर्ण भारतवर्ष में कार्य कर रहे हैं।इस सम्मानित नियुक्ति से न केवल संगठन को नई उर्जा मिली है बल्कि भागलपुर और पूर्णिया का नाम राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर रौशन हुआ है।शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों ने श्री विभूति सिंह और श्री धीरज कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।
