पटना,
बिहार विधानसभा का 17वीं विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। यह सत्र कुल पांच दिनों तक चलेगा, जो शुक्रवार तक चलेगा। सत्र की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा पहुंचे और सदन के मुख्य द्वार पर खड़े होकर लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
विधानसभा पहुंचने पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष और बिहार विधान परिषद के सभापति ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत किया।
उधर, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी विधानसभा पहुंच गए हैं। सत्र के दौरान राज्य सरकार कई अहम विधेयकों को पेश कर सकती है। वहीं विपक्ष की ओर से भी कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी की जा रही है।