भागलपुर में 30 सेकंड में बाइक चोरी, CCTV में कैद वारदात।

भागलपुर में 30 सेकंड में बाइक चोरी, CCTV में कैद वारदात।

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर में बाइक चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। ताजा मामला जोगसर थाना क्षेत्र के उमा चरण बोस लेन का है जहां घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी कर ली गई।जानकारी के अनुसार प्रिंस कुमार ने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और बाइक की रैकी करने लगा। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि युवक पहले आसपास का जायजा लेता है फिर हैंडल लॉक तोड़कर महज 30 सेकंड के भीतर बाइक लेकर फरार हो जाता है।
घटना के बाद पीड़ित ने जोगसर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!