बिलासपुर – थाना रतनपुर से ख़ास खबर सुरेश श्रीवास उम्र 46, निवासी पेंडरवा थाना रतनपुर एवं उसके दो पुत्र समय 6:30 बजे प्रार्थी बनकर थाना में उपस्थित आए पीछे सेआहत लोग गाड़ी में भर कर आए और बताएं कि सुरेश श्रीवास और उनके दो पुत्रों के द्वारा हमारे घर में मारपीट किया गया है
की सूचना पर तत्काल आहतों को अस्पताल रवाना किया गया तथा
आरोपियों को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ किया गया है
घटनास्थल पर पीड़ित शेख शब्बीर द्वारा बताया गया कि मुख्य आरोपी सुरेश श्रीवास अपनी पत्नी जिसका तीन चार माह वर्ष पूर्व तलाक हो चुका है के साथ
मेरे छोटे भाई शेख सलीम काअवैध संबंध होने की बात को लेकर के पूर्व में भी विवाद करता रहा है
और आज भी आकर विवाद कर तलवार से सभी को चोट पहुंचाया है पीड़ित परिवार की
मुराद बेगम उम्र 65 वर्ष की घटनास्थल पर तत्काल मृत्यु हो गई है
अन्य सभी छह आहत को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया गया है सिम्स में इलाज जारी है
बीते दिन पीड़ित परिवार शेख सलीम की बहनें सुरेश श्रीवास को समझाने उसके घर गई थी जहाँ आरोपी पक्ष ने उनकी नहीं सुनी तो महिलायें थाने बोलने आयी थी की सुरेश श्रीवास को बुलाकर पुलिस उसको समझाये बार बार मारने पीटने की धमकी देता है इस पर पुलिस ने कहा था कि कल सुबह आयेंगे परंतु इसके पहले ही ऐसी घटना हुई ।
संवाददाता – महेंद्र सिंह राय
