रिपोर्ट – अमरजीत कुमार तिवारी भागलपुर/बिहार
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव ने की मुख्य अतिथि के रूप में नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी एस जेड हसन थे, कार्यक्रम में आए वक्ताओं ने अपनी अपनी हेलो बात रखी और कहा कि यह पहली बार हो रहा है कि किसी राजनीतिक दल द्वारा जिले में ऐसे महापुरुषों का जयंती मनाया जा रहा है इसके लिए हम आयोजन करता का से ह्रदय धन्यवाद करते हैं, ऐसे कार्यक्रम होने से समाज में जागरुकता आएगी, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस जेड हसन ने कहा कि हम आज 2025 में जी रहे हैं जब आज भी महिलाओं के खिलाफ लगातार प्रताड़ना और उनका शोषण हो रहा है तब हम महसूस कीजिए और करें कि सन 1831 का दूर कैसा रहा होगा जब जहां छुआछूत धर्म जाति भेदभाव रंग भेदभाव के आधार पर लोगों को दरजी दी जाती थी अब जाकर हम देख रहे हैं की लड़कियों में महिलाओं में शिक्षा को लेकर कितनी जागरूकता आई है लगातार लड़कियां आगे बढ़ रही हैं लेकिन हमें वर्तमान की स्थिति से काम नहीं चलेगा भविष्य को देखकर और भविष्य को सोचकर चलना होगा कि हमारा क्रियाकलाप कैसा हो जो हमारे समाज को आगे ले जा सके और उधर करें क्योंकि हम देखते हैं दिन-ब-दिन कहीं ना कहीं महिलाओं को शिक्षा के नाम पर जागरूकता के नाम पर उनके आजादी के नाम पर उसे रोका जाता है तब हमें और आपको आगे आने की जरूर लगती है जबकि उनके द्वारा जो शिक्षा लोगों को और तब के बच्चों को दी गई थी वह हमारे लिए एक प्रेरणा स्रोत और प्रेरणादाई थे हैं और रहेंगे हम आदरणीय लालू प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में हम नए बिहार में महिलाओं की आजादी महिलाओं की शिक्षा को लेकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं,
बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि यह कार्यक्रम काबिले तारीफ है कि हम अपने सामने देख रहे हैं कि लोग नौजवान और समाज के साथी अपने महापुरुषों को बुलाते जा रहे हैं उसी कड़ी में आज भागलपुर में फातिमा शेख का जयंती मनाना एक बहुत हर्ष और खुशी की बात है हम इसके लिए आयोजनकर्ता को साधुवाद देते हैं, राजा जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ श्री डॉक्टर संजय कुमार रजक ने कहा की मैं एक प्रोफेसर होने के बाद यह गर्व से कह सकता हूं कि हम लोग फातिमा शेख, सावित्रीबाई फुले,ज्योतिबा फुले, बाबा साहब को मानने वाले लोग हैं और आज भी उनकी जयंती और स्मृति को मना रहे हैं यह हमारे लिए गौरव का बात है और हम इस जयंती को बंद कमरे तक यही तक महतूद नहीं रखेंगे इसके आगे भी गांव समाज में भी उनकी जयंती और स्मृति की पखवाड़ा मनाएंगे, सिंडिकेट के सदस्य प्रोफेसर निलेश यादव ने कहा की हमें आज जरूरत है कि आज महिलाओं के सामने तब की बातें जहां गुलामी थी जहां जकड़न थी जहां छुआछूत था वहां से निकली महिला पूरी दुनिया में महिलाओं का नाम रोशन किया भारत का नाम रोशन किया जिसे आज हम अपना प्रेरणादायक मानते हैं उनके जयंती को मनाने के लिए गांव स्तर पर जाना होगा तब जाकर हम उनकी कल्पनाओं को साकार कर सकेंगे, सौरभ यादव ने कहा की ऐसे कार्यक्रम होते रहें जिससे लड़कियों में बुद्धिजीवी वर्ग में और अभी जो समाज में फैली बुराइयां हैं उसे पर लगाम लग सके जो बुराइयां हम लोगों को दिखती है जिसे हम आवाज नहीं उठा पाए अगर हम इन लोगों के जीवनी को लोगों के सामने रखेंगे तो लोग इससे प्रभावित होंगे जिससे 1831 से लेकर अब तक उसे तरह से प्रचारित और प्रसारित नहीं किया गया है हम इससे आगे बढ़ सकेंगे और उनकी प्रेरणाओं को आगे लेकर जा सकेंगे,
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एस जेड हसन प्रत्याशी नाथनगर विधानसभा राष्ट्रीय जनता दल, बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव युवा राजद के पूर्व अध्यक्ष सौरभ यादव जी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर संजय रजक, सिंडिकेट के सदस्य नितेश यादव मुकुल यादव प्रोफेसर चंदन यादव जगदीशपुर प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद कौसर मोहम्मद अफजल राजद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव शहादत हुसैन युवा रजत के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद मेराज अख्तर चांद इमामपुर सरपंच रिंकू खान धनेश्वर मंडल शंकर सिंह मोहम्मद तारिक खान, मोहम्मद नवाज राजद के हबीबपुर नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी आफताब वारसी भोला खान अरविंद यादव छात्र राजद के प्रदेश महासचिव उमर ताज अंसारी समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।।
