बच्चे के बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को फंसाकर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, महिला गिरफ्तार

बिलासपुर (छत्तीसगढ़):
जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा बच्चे के जन्मदिन की पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने 6 मार्च 2026 को पचपेड़ी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 1 फरवरी 2026 की शाम उसे ग्राम धुर्वाकारी में रहने वाली रोशनी खुंटे ने अपने बेटे के जन्मदिन की पार्टी में बुलाया था।

शिकायत के मुताबिक, युवक की एक महिला मित्र पहले से ही वहां मौजूद थी। आरोप है कि आरोपी रोशनी खुंटे ने षड्यंत्रपूर्वक अपने परिवार के सदस्यों को घर से बाहर भेज दिया और युवक तथा उसकी महिला मित्र को अपने बेडरूम में शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। कमरे में पहले से साफ बेडशीट बिछाई गई थी और खिड़की पर परदे लगाए गए थे।

आरोप है कि इसी दौरान आरोपी महिला ने छुपाकर मोबाइल से दोनों का वीडियो क्लिप बना लिया। बाद में उसने युवक को मोबाइल पर वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजकर उसे वायरल करने की धमकी दी।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी महिला ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक से एक लाख रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात कही गई थी।

मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी रोशनी खुंटे (28 वर्ष), पति करन खुंटे, निवासी हेडसपुर थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा, वर्तमान निवास ग्राम धुर्वाकारी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

संवाददाता महेंद्र सिंह राय

पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!