बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय शुक्रवार को भागलपुर स्थित Achievers Point Institute के 14 वें वार्षिक उत्सव (Annual Day) समारोह मनाया गया।

रिपोर्ट – अमरजीत कुमार तिवारी भागलपुर/ बिहार।

भागलपुर नगर के खंजरपुर होटल गैलेक्सी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के छात्र-छात्राओं से मुलाकात की और उन्हें प्रेरणादायक संदेश दिया। होटल गैलेक्सी 16
भागलपुर पहुंचे अभिनेता राहुल रॉय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा,
“बच्चों को अपने माता-पिता से ‘आशिकी’ करनी चाहिए और पढ़ाई से भी ‘आशिकी’ करनी चाहिए।”
उन्होंने अपनी चर्चित फिल्म आशिकी का उल्लेख करते हुए कहा कि असली आशिकी माता-पिता के प्रति सम्मान और शिक्षा के प्रति समर्पण में है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे मनोयोग से अध्ययन करने की सलाह दी।वहीं उपस्थित पत्रकार अजय,अमरजीत तिवारी,अमित , कृष्णा,प्रियरंजन,अरविंद के साथ फोटो ली और पत्रकारों का शुक्रिया किया।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान की छात्राएं Sristi, Divya, Khushi, Aparajita, Jayshri, Prerna, Pihu, Skandini, Shivani, Aayushi एवं Sakshi ने अभिनेता राहुल रॉय से आत्मीय मुलाकात की तथा शिक्षा, करियर और जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरणादायक बातचीत की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। राहुल रॉय ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए Achievers Point Institute को 14 वर्ष पूरे करने पर शुभकामनाएं दीं।
इस कार्यक्रम में भागलपुर के डीएसपी मिथिलेश कुमार जायसवाल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण और सकारात्मक सोच के महत्व पर मार्गदर्शन दिया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
संस्थान प्रबंधन की ओर से Director GD Gyani, Abhishek Bhardwaj एवं Kamlesh Kaushal ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।साथ ही अचीवर्स प्वाइंट में नामांकन कराने पर गरीब छात्रों के लिए 50 प्रतिशत का छूट दिया जाएगा।
संस्थान प्रबंधन ने बताया कि राहुल रॉय जैसे प्रतिष्ठित कलाकार एवं प्रशासनिक अधिकारी की उपस्थिति से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!