ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी के तत्वावधान में बूथ एवं पंचायत कमेटियों के गठन संपन्न

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी के तत्वावधान में बूथ एवं पंचायत कमेटियों के गठन संपन्न

मस्तुरी – मस्तुरी ब्लाक बैठक में बूथ व पंचायत में गठन के क्षेत्रिय विधायक दिलीप लहरिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भोलाराम साहू की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। माननीय विधायक दिलीप लहरिया ने अपने मार्गदर्शन में शीघ्र बूथ एवं पंचायत स्तर पर कमेटियों के गठन पर जोर देते हुए कहा, “मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी है।
बूथ की मजबूती से ही कांग्रेस की सरकार बनेगी।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। इस दौरान विधायक जी ने कहा, “बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। हम सभी को मिलकर जमीनी स्तर पर संगठन को इतना सुदृढ़ करना है कि हर बूथ पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित हो।”
ब्लॉक अध्यक्ष भोलाराम साहू जी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा, “बूथ एवं पंचायत स्तर तक सक्रिय टीम तैयार करना आवश्यक है, मस्तुरी क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जल्द ही सभी बूथों पर कमेटियां बना ली जाएंगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर कार्य करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राम गोपाल साहू, जनपद सदस्य राकेश शर्मा, पूर्व जोन अध्यक्ष द्वारिका साहू, बैगा, पीडी महंत, बलराम घृतलहरे, मीडिया प्रभारी गणेशदत्त राजू तिवारी, अमित मधुकर सहित लोहर्सी मंडल अंतर्गत आने वाली पंचायतो के सभी सक्रिय कार्यकर्त्ता शामिल रहे!

संवाददाता -महेंद्र सिंह राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!