किशनगंज में भारत-नेपाल पुलिस की संयुक्त पेट्रोलिंग, सीमा सुरक्षा को लेकर हुई अहम बैठक

किशनगंज से मोहम्मद मुजाहिद की रिपोर्ट

किशनगंज: पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देशानुसार अंचल पुलिस निरीक्षक बहादुरगंज के नेतृत्व में टेढ़ागाछ एवं बीबीगंज थाना पुलिस द्वारा नेपाल पुलिस एवं एपीएफ (आर्म्ड पुलिस फोर्स) के साथ संयुक्त रूप से बॉर्डर पेट्रोलिंग एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई।

इस संयुक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना, सीमावर्ती इलाकों में होने वाली अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना था।

बैठक के दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा पर अपराध नियंत्रण, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध व्यापार, मानव तस्करी जैसी गतिविधियों को रोकने के लिए संयुक्त रणनीति पर चर्चा की।

अंचल पुलिस निरीक्षक ने कहा कि सीमा क्षेत्र में शांति बनाए रखना दोनों देशों की प्राथमिकता है। नेपाल पुलिस और एपीएफ ने भी भारतीय पुलिस के सहयोग और सक्रियता की सराहना की।

इस संयुक्त अभियान से सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!