ईंट लदे ट्रक की टक्कर से मजदूर गंभीर घायल, दाहिना पैर कटा

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर

भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बांका के धोरैया,फुंसियां थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें सीएनजी वाहन को ईंट लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में परसा गांव निवासी मोहम्मद मुबारक मंसूरी पिता-सफीक मंसूरी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका दाहिना पैर काटना पड़ा प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद मुबारक मंसूरी पटना में मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे पूनसियां स्टेशन पर उतरे और परसा गांव जाने के लिए एक सीएनजी वाहन में सवार हुए सीएनजी में उस समय 4 से 5 लोग सवार थे इसी दौरान फुंसियां थाना क्षेत्र के चांदपुर के पास ईंट से भरे ट्रक ने सीएनजी में सीधी टक्कर मार दी हादसे में मोहम्मद मुबारक मंसूरी गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना फोन के माध्यम से परिजनों को दी गई सूचना मिलते ही परिजन धोरैया अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया वर्तमान में मायागंज अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है परिजनों ने बताया कि मोहम्मद मुबारक मंसूरी अत्यंत गरीब परिवार से हैं और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है उनके पांच बेटियां और तीन बेटे हैं, सभी नाबालिग हैं, और परिवार में कमाने वाले वही एकमात्र सदस्य थे घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!