बस ने ई रिक्शा और पिकअप वैन में मारी टक्कर चार लोगों की मौत छह लोग घायल
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर काल बनकर एक बस ने तेज रफ्तार में चार लोगों की जिंदगियां लिल ली तेज रफ्तार बस ने ई रिक्शा और पिकअप वैन में टक्कर मारी जिससे ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए वहीं ई रिक्शा में सवार 4 लोगों की मौत हो गयी मृतक में एक बच्चा भी शामिल है। बताया जा रहा है कि बस भागलपुर से सहरसा की ओर जा रही थी वहीं ई रिक्शा पर सवार लोग नारायणपुर से ईलाज करवाकर आ रहे थे इस बीच झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दयालपुर में एनएच 31 पर तेज रफ्तार में बस ने पहले सामने से आ रही ई रिक्शा और फिर पिकअप वैन में टक्कर मारी जिसके बाद मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गयी। वही 6 लोग घायल हो गए जिसमें से पांच लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है घटना के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार और अफरातफरी मच गई। घायलों को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहां प्रभारी अधीक्षक घायलों का समुचित इलाज करवा रहे हैं इधर भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ नवाल किशोर चौधरी और नवगछिया की एसपी प्रेरणा कुमार समेत कई अधिकारी दयालपुर में एनएच 31 पर घटनास्थल पर पहुंचे वहां घटना का जायजा लिया और त्वरित वाहनों को सड़क पर से हटवाया और जाम क्लियर करवाया। वही मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि सिर्फ दो मृतकों की अभी तक पहचान हो पाई है जो कटिहार और खगड़िया के बताए जा रहे हैं। वही एक मृतक की पहचान कटिहार के रहने वाले शिवनारायण मंडल के बेटे अरविंद कुमार मंडल व खगड़िया के मोरकाही के रहने वाले अमन निषाद के पुत्र 6 वर्षीय कुणाल कुमार के रूप में हुई है। दो लोगों की पहचान में पुलिस जुटी हुई है। NH31 पर तेज रफ्तार बस काल बनकर दौड़ती है। आये दिन किसी न किसी की मौत होती है बावजूद प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं करती हसिर्फ नियम बनाए जाते हैं लेकिन सड़कों पर उस नियम की धज्जियां लगातार उड़ाई जाती है। हाल ही में सरकार ने राष्ट्रीय राज्य मार्ग और राज्य मार्ग पर ई रिक्शा परिचालन पर रोक लगाई थी लेकिन इसका पालन भागलपुर में नहीं कराया जा सका लिहाजा आज चार लोग काल के काल में का असमय समा गए।
बाइट — डॉ नवल किशोर चौधरी, जिलाधिकारी
बाइट — प्रेरणा कुमार, एसपी नवगछिया
बाइट — महेश कुमार, प्रभारी अधीक्षक JLNMCH
