ब्रह्म विद्यालय एवं आश्रम मकससपुर में दो दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का शुभारंभ

रिपोर्ट : अमित कुमार, भागलपुर/बिहार

भागलपुर/बक्सर। ब्रह्म विद्यालय और आश्रम, छोटका राजपुर (बक्सर) के श्री श्री 108 परमहंस स्वामी श्री सत्यानंद जी महाराज का शुक्रवार, 5 दिसंबर को भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड स्थित ब्रह्म विद्यालय एवं आश्रम, मकससपुर शाखा कुटी में मंगल आगमन हुआ। दो दिवसीय सत्संग कार्यक्रम के तहत आश्रम परिसर में भक्तों ने स्वामी जी का पारंपरिक ढंग से भव्य स्वागत किया।

सुबह 11 बजे स्वामी जी का आगमन होते ही भत्तों द्वारा सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया और विधिवत आरती संपन्न हुई। इसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर स्वामी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण भक्ति एवं आध्यात्मिक भाव में डूबा रहा।

पहले दिन 5 दिसंबर की संध्या में 6:00 बजे से 8:00 बजे तक सत्संग का आयोजन निर्धारित है। कार्यक्रम के दौरान स्वामी जी भक्तों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

दूसरे दिन 6 दिसंबर को प्रातः 10:30 बजे से 12:30 बजे तक सत्संग होगा। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक परमहंस दयाल संकीर्तन एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न भजन मंडलियों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

कार्यक्रम को लेकर आश्रम प्रबंधन द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। भागलपुर व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिससे आयोजन स्थल पर विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!