रहमान नर्सिंग होम , भागलपुर में कैंसर को लेकर होप एंड हील कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर,सिलीगुड़ी द्वारा चलाया गया केम्प 

 

रिपोर्ट – अमरजीत कुमार तिवारी भागलपुर/ बिहार।

भागलपुर के लालकोठी स्थित रहमान नर्सिंग होम भागलपुर में कैंसर को लेकर एक विशेष शिविर लगाया गया जिसमें उत्तर पूर्व का कैंसर हॉस्पिटल “होप एंड हील कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर,सिलीगुड़ी एवं रहमान नर्सिंग होम , भागलपुर द्वारा संयुक्त रूप से कैंसर जांच शिविर का आयोजन हुआ। रहमान नर्सिंग होम
तातारपुर में सुबह 11 बजे से जांच शिविर में रोगी पहुचने लगे, जिसमें दिन के 02 बजे तक तकरीबन 14 से 15 मरीज पहुँचे जो कैंसर पीड़ित थे । शिविर में कैंसर के विशेषज्ञ
डॉक्टर डॉ ब्रह्मानंद ए.भंगार्गी ( सिलीगुड़ी) ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि
कैंसर अब तक की सबसे भयानक बीमारियों में से एक बन गई है क्योंकि हर साल इस बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। आगे डॉक्टर ने प्रेसवार्ता में बताया कि

अब समय आ गया है कि नई और प्रभावी चिकित्सा पद्धति अपनाई जाए, जिसमें हम सभी को एकजुट होकर इस बीमारी पर विजय प्राप्त करनी चाहिए, जो केवल इनोवेशन से ही संभव है।
परिसंचारी ट्यूमर डीएनए के लिए लिक्विड बायोप्सी;- ऑन्कोलॉजिस्ट लंबे समय से रिपोर्ट किए गए लक्षणों की व्यक्तिपरक प्रकृति और बायोप्सी की हिट-या-मिस प्रकृति से बचने का सपना देखते रहे हैं। उनके सपने सच हो सकते हैं। “लिक्विड बायोप्सी” के रूप में जाने जाने वाले रक्त परीक्षण वास्तविक डीएनए, या सेल-फ्री परिसंचारी ट्यूमर डीएनए (ctDNA) के संकेतों को उजागर करते हैं, जो ट्यूमर से रक्तप्रवाह में बहाया जाता है। इसका लाभ यह है कि ctDNA ट्यूमर कोशिकाओं की तुलना में रक्त में 100 गुना अधिक प्रचुर मात्रा में होता है। अब हम नियमित रूप से यह परीक्षण करते हैं और बार-बार बायोप्सी से बचते हैं जो दर्दनाक और जोखिम भरा होता है। लिक्विड बायोप्सी अब कुछ कैंसर में मानक देखभाल प्रदान करती है। उन्हीने सुरूवाती लक्षणों के बारे में बताया कि कैंसर को पहचानने का सबसे आसान तरीका है कि कोई भी घाव या जख्म जरूरत से ज्यादा समय ले या ज्यादा दिनों तक रहे तो बिना देरी किये ऑन्कोलॉजी के डॉक्टर से मिलना चाहिए। हमारे यहां आयुष्मान कार्ड से भी 05 लाख तक इलाज करने की सुविधा है।
रहमान नर्सिंग होम के निदेशक डॉक्टर इम्तेयज़ुर रहमान ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमलोग चाहते हैं केंसर के मरीजों को इधर उधर भटकना ना पड़े,एक जगह समुचित इलाज हो इसलिए हमलोगों ने होप एंड हील कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर,सिलीगुड़ी के साथ मिलकर काम करने का निर्णय लिया है। हमलोग जांच,ऑपरेशन,रेडियोथेरेपी, और कीमोथेरेपी की भी व्यवस्ता अपने यहां रखेंगे । केंसर का इलाज आयुष्मान कार्ड वाले मरीज़ो के लिए भी देखाने की भी व्यवस्था है । डॉ रहमान ने कहा की इस तरह के शिविर के आयोजन से आज शहर और आस पास के लोगो को काफ़ी सहूलत मिली। करीब 15 रोगी यहां पहुँचे ,कुछ गंभीर भी थे। डॉ रहमान ने स्पस्ट कहा कि यदि रोगियों के साथ गलत व्यवहार या लूटने का काम किया जाता है तो हमलोग होप एंड हील कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर,सिलीगुड़ी के साथ करार अपना रद्द भी कर सकते हैं। हमलोग रोगियों के साथ कम से कम कीमत में बेहतर इलाज करना चाहते हैं। हमलोग यहां से पीड़ित रोगियों का समुचित इलाज चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!