रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर।कैप्टन स्टील कंपनी की ओर से बिहार-झारखंड क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नाथनगर स्थित डीलर यादव ट्रेडर्स को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह नाथनगर, भागलपुर में जवाहर सिनेमा हॉल के पास भव्य रूप से आयोजित किया गया, जहां कंपनी के अधिकारियों, स्थानीय व्यापारियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम के दौरान कैप्टन स्टील कंपनी ने डॉलर यादव ट्रेडर्स को बिहार और झारखंड में नंबर 1 डीलर रहने के लिए सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया। यह सम्मान उनके निरंतर उत्कृष्ट कार्य, गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता और ग्राहकों के विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है।सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉलर यादव ट्रेडर्स के ओनर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए बेहद गर्व का विषय है। उन्होंने कहा,“मुझे बहुत खुशी का अनुभव हो रहा है। हमारी पूरी टीम ने दिन-रात मेहनत की है और मुझे इस काबिल समझा कि आज कंपनी ने हमें सम्मानित किया। इसके लिए मैं अपनी पूरी टीम और ग्राहकों का दिल से धन्यवाद करता हूं। यह सम्मान अकेले मेरा नहीं, बल्कि हमारी पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है।”वहीं, कैप्टन स्टील कंपनी की ओर से आए अधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी मजबूत निर्माण के लिए अच्छी क्वालिटी का स्टील बेहद जरूरी है। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कइसल”घर बार-बार नहीं बनता, इसलिए निर्माण के समय हमेशा अच्छी और भरोसेमंद क्वालिटी का स्टील ही चुनें। कैप्टन स्टील गुणवत्ता और मजबूती की गारंटी देता है।”कंपनी अधिकारियों ने यह भी कहा कि डॉलर यादव ट्रेडर्स ने न केवल बिक्री के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, बल्कि ग्राहकों को सही मार्गदर्शन और भरोसेमंद सेवा देकर कैप्टन स्टील की साख को और मजबूत किया है।कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और उपस्थित लोगों ने डॉलर यादव ट्रेडर्स की इस उपलब्धि की सराहना की। स्थानीय व्यापारियों का कहना था कि इस तरह के सम्मान समारोह से व्यापार जगत में सकारात्मक ऊर्जा और गुणवत्ता के प्रति जागरूकता बढ़ती है।अंत में कार्यक्रम धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुआ, जहां सभी ने डॉलर यादव ट्रेडर्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की
बाइट — महेश प्रसाद यादव ट्रेडर्स नाथनगर भागलपुर
बाइट –कुंदन कुमार डिस्ट्रीब्यूटर ट्रेडर्स मां भगवती भागलपुर
बाइट –आशीष कुमार सिंह कैप्टन कंपनी के सीनियर हेड।
