चलो पटना चले अपने नेता के अभिनंदन समारोह में

चलो पटना चले अपने नेता के अभिनंदन समारोह में

रिपोर्ट – अमरजीत कुमार तिवारी भागलपुर/बिहार।

आगामी 11 अप्रैल 2026 को श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में आयोजित होने वाले माननीय नेता प्रतिपक्ष आदरणीय तेजस्वी प्रसाद यादव जी को राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की तरफ से अभिनंदन समारोह को भव्य बनाने के लिए पिछले दिनों से लगातार नाथनगर विधानसभा के प्रत्याशी रहे श्री शेख जियाउल हसन प्रयासरत और मेहनत कर रहे थे आज कार्यक्रम की एक दिन पूर्व अपने कार्यालय में तैयारी की समीक्षा को मीडिया बंधुओं के सामने अवगत कराया, कहा की आगामी 11 अप्रैल 2026 को होने वाला कार्यक्रम अभूतपूर्व और शानदार होगा चूंकि लगातार राष्ट्रीय जनता दल के एक-एक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को दिन रात मेहनत कर रहे थे और यह कार्यक्रम राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब अली शराफत में सब के नेतृत्व में होना है वही राजद नेता शिशुपाल यादव ने कहा की जब से यह प्रोग्राम की घोषणा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से की गई है तब से लेकर नाथनगर के प्रत्याशी जेड हसन साहब आसपास के करीब 14 जिले में जो भागलपुर रेंज मुंगेर रेंज सहरसा और पूर्णिया रेंज में जो जिला पड़ता है उसमें लगातार जाकर खुद से बैठक कर समीक्षा की और तैयारी को लेकर लोगों से अनुरोध किया कि आप इस कार्यक्रम में आए और अपने नेता श्री तेजस्वी यादव जी का हौसला और हिम्मत बढ़ाए, शिशुपाल ने आगे कहा कि मैं इस इस कार्यक्रम को लेकर लगातार अपील कर रहा था और अभी भी अपील कर रहा हूं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पटना पहुंचे और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

कार्यालय जेड हसन
राजद प्रत्याशी नाथनगर विधानसभा 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!