चंद्रप्रकाश सूर्या को भाजपा अनुसूचि जाति मोर्चा के दुर्ग संभाग का प्रभारी बनाया गया है।

चंद्रप्रकाश सूर्या को भाजपा अनुसूचि जाति मोर्चा के दुर्ग संभाग का प्रभारी बनाया गया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह तथा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े ने प्रदेश अनु जाति मोर्चा के महामंत्री चंद्र प्रकाश सूर्या को अहम जिम्मेदारी दी है। उन्हें अनु जाति मोर्चा दुर्ग संभाग का प्रभारी बनाया गया है।

इस अवसर पर सूर्या ने पार्टी के निर्णय पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसे वह पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के हितों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा और कार्यकर्ताओं के निरंतर संवाद स्थापित कर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

रिपोर्टर – महेंद्र सिंह राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!