चिल्हाटी में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, दो घायल

पचपेड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चिल्हाटी के धान मंडी के सामने स्थित दर्री तालाब के पास शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। चिल्हाटी–सेमराडीह रोड पर ईंट खाली कर लौट रहा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया।

हादसे में ट्रैक्टर चालक छोटाला तिवारी, पिता त्रिजूगी नारायण तिवारी, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी लोहरसी, की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर सेमराडीह से ईंट खाली कर वापस आ रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई।
ट्रैक्टर में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

संवाददाता- महेंद्र सिंह राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!