पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर द्वारा बाईपास थाना का निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर द्वारा बाईपास थाना का निरीक्षण किया गया

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

आज पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर द्वारा बाईपास थाना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना में लंबित एवं निष्पादित कांडों की समीक्षा कर अनुसंधान की प्रगति का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर महोदय ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने हेतु नियमित एवं सघन गश्ती करने का निर्देश दिया। साथ ही ड्रग्स के अवैध कारोबार, अवैध शराब निर्माण एवं तस्करी, अवैध खनन तथा अवैध परिवहन पर कड़ी निगरानी रखते हुए त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने थाना कर्मियों को आम जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करने, शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूरी तत्परता से कार्य करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान थाना के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!