जनसंवाद कार्यक्रम में बोले सीएम नीतीश कुमार, बीपीएससी के माध्यम से 45 हजार नए शिक्षकों की होगी बहाली

किशनगंज/ठाकुरगंज: जिले के ठाकुरगंज में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए जल्द ही बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि Bihar Public Service Commission (बीपीएससी) के माध्यम से 45 हजार नए शिक्षकों की बहाली की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करना और बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। आसपास की विभिन्न पंचायतों से महिलाएं और ग्रामीण बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। लोगों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा गया और पूरा पंडाल लोगों से भरा रहा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि ठाकुरगंज में बायपास का निर्माण, रमजान नदी का सौंदर्यीकरण, कनकई नदी पर पुल निर्माण, दो पावर सब स्टेशन का निर्माण, किशनगंज–बहादुरगंज के बीच फोरलेन सड़क, अंचल कार्यालय भवन तथा महानंदा नदी पर पुल निर्माण जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।

ताज़ा पत्रिका ज़की हमदम

उन्होंने कहा कि इन विकास परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में आवागमन बेहतर होगा और लोगों को बिजली तथा प्रशासनिक सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को तय समय सीमा में पूरा किया जाए ताकि आम लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!