17 मार्च को बैजानी गांव आएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दौरा कंफर्म — तैयारियों में जुटा प्रशासन।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।
भागलपुर बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तहत 17 मार्च को भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड के बैजानी गांव का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है जिसके बाद जिला प्रशासन ने तैयारियां और तेज कर दी हैं।
सभा स्थल पर बड़े पैमाने पर जर्मन हैंगर पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है जहां मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही गांव में साफ-सफाई, रंग-रोगन और साज-सज्जा का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत गांव के पोखर का भी सुंदरीकरण कराया जा रहा है जिससे गांव की सुंदरता में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री के पहली बार गांव आने की खबर से ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह है। ग्रामीणों का कहना है कि यह उनके लिए गर्व और खुशी का क्षण है कि मुख्यमंत्री पहली बार उनके गांव आ रहे हैं। कुल मिलाकर बैजानी गांव में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्सव जैसा माहौल है और लोग 17 मार्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
