मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत भागलपुर की 62 हजार महिलाओं को ₹10-10 हजार की राशि भेजी गई

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर।

भागलपुर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत सोमवार को भागलपुर जिले की 62 हजार महिलाओं के खाते में ₹10,000 की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई। यह राशि पटना से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गई।इस अवसर पर भागलपुर के समीक्षा भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। पटना से हो रहे सीधा प्रसारण को समीक्षा भवन में उपस्थित अधिकारियों और लाभार्थी महिलाओं ने देखा।कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत तीसरी किस्त की राशि भेजी गई है। उन्होंने कहा कि अब तक भागलपुर जिले की करीब साढ़े तीन लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है।जिलाधिकारी ने बताया कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे महिलाएं स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगी और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!