शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती पर मोहनपुर में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा सम्मेलन का आयोजन किया

रिपोर्ट – अमित कुमार,भागलपुर बिहार।

भागलपुर गोराडीह प्रखंड के दूर्गा मंदिर खरवा परिसर मोहनपुर पंचायत में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती के अवसर पर कुशवाहा समाज का सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन का शुभारंभ कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो, प्रदेश अध्यक्ष धीरज सिंह कुशवाहा, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मेहता द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं शहीद जगदेव प्रसाद के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित भी किया।जहां काफी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग मौजूद थे।कार्यक्रम शुरुआत के पूर्व कुशवाहा समाज को राष्ट्रीय झंडा एवं कुशवाहा समाज के झंडे से झंडोत्तोलन कर सम्मेलन को शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथि, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि सहित कई कुशवाहा समाज के लोगों को सम्मानित किया गया। जबकि कुशवाहा समाज की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत फुल माला एवं वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

Byte -प्रवीण सिंह कुशवाहा,राष्ट्रीय महासचिव, अखिल भारतीय कुशवाहा समाज।
Byte -राकेश महतो, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाहा समाज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!