कांग्रेस के प्रवीण सिंह कुशवाहा बने भागलपुर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।
भागलपुर: कांग्रेस पार्टी ने बिहार में अपने संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुान खरगे की मंजूरी के बाद राज्य में संगठनात्मक जिलों के पुनर्गठन के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई है। इसके साथ ही पुनर्गठित जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति भी तत्काल प्रभाव से कर दी गई है। इस संबंध में पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार, यह कदम संगठन की कार्यक्षमता बढ़ाने और जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इसी कड़ी में भागलपुर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बने प्रवीण सिंह कुशवाहा। प्रवीण सिंह कुशवाहा का नाम आते ही भागलपुर में खुशी की लहर दौड़ गयी। प्रवीण सिंह कुशवाहा ने जिला अध्यक्ष बनने के बाद कहा कि – मैं राष्ट्रीय आला कमान का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, आपका विश्वास और समर्थन मेरे लिए केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।मैं संकल्प लेता हूँ कि भागलपुर जिले के प्रत्येक नागरिक की आवाज़ को मजबूती से उठाऊँगा, उनके अधिकारों की रक्षा करूँगा और उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करूंगा।आगे प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहा कि पार्टी की विचारधारा, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा के मार्ग पर चलते हुए, हम सब मिलकर प्रगतिशील भागलपुर का निर्माण करेंगे। वहीं प्रवीण सिंह कुशवाहा के जिला अध्यक्ष बनने के बाद बधाई देने वालों में जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष अमित आनंद,कांग्रेस के डेलीगेट सदस्य संजय राणा, प्रशांत बनर्जी, मुजफ्फर अहमद, नीरज,राकेश, सियाराम जी, डॉ० कुमार गौरव सहित कई अन्य थे।
