कांग्रेस जिला अध्यक्ष बदले, अध्यक्ष बदलने से कमिटीयों में खुशी, कमिटी ने दी बधाई
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/ बिहार
भागलपुर में कांग्रेस कमिटी में भारी फेरबदल हुआ है जहां भागलपुर कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष परवेज जमाल को हटाकर प्रवीण सिंह कुशवाहा को जिला कांग्रेस कमेटी के भागलपुर जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। जिससे जहां भागलपुर जिला कांग्रेस पार्टी में खुशी का लहर है, वहीं प्रवीण सिंह कुशवाहा को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कमिटी के लोगों ने बधाई और बुके देकर स्वागत किया है। इस दौरान कांग्रेस नेता मोजफ्फर अहमद ने कहा कि पार्टी को ऐसे नेताओं कि बहुत दिनों से इंतजार था प्रवीण सिंह कुशवाहा को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस पार्टी को भागलपुर जिले में अधिक मजबूती मिलेगी।
