पार्षद रंजीत मंडल अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर, मेयर पर मनमानी और भ्रष्टाचार का आरोप
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर /बिहार।
भागलपुर नगर निगम में मेयर की कार्यशैली और कथित भ्रष्टाचार को लेकर विवाद सामने आया है। वार्ड संख्या 13 के पार्षद रंजीत मंडल ने पार्षदों के अधिकारों के हनन और नगर निगम में हो रही कथित मनमानी के विरोध में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।रंजीत मंडल नगर निगम परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं। उनका आरोप है कि नगर निगम में नियमों को दरकिनार कर काम किया जा रहा है और पार्षदों को उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों और ठेकों में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है।पार्षद रंजीत मंडल का यह भी आरोप है कि नगर निगम में असामाजिक तत्वों को ठेकेदारी दी जा रही है जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने मांग की है कि नगर निगम प्रशासन इस मामले की जांच कराए और पार्षदों को उनके अधिकार दिए जाएं।रंजीत मंडल ने स्पष्ट कहा है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती तब तक उनका अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगा
बाइट — रंजीत मंडल वार्ड वार्ड पार्षद।
