भागलपुर पहुंचे CRPF के DIG संदीप सिंह, एलुमिनाई मीट में गाया गीत, बचपन की यादें हुईं ताजा
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर में उस वक्त खास माहौल देखने को मिला जब सीआरपीएफ के जमुई और मुजफ्फरपुर के डीआईजी संदीप सिंह अपने पुराने स्कूल के एलुमिनाई मीट में शामिल होने पहुंचे सीएमएस स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने अपने बचपन की यादों को ताजा किया और पुराने दोस्तों के साथ समय बिताया कार्यक्रम के दौरान डीआईजी संदीप सिंह भावुक नजर आए उन्होंने बताया कि भागलपुर उनकी जन्मभूमि है और इसी सीएमएस स्कूल में उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई की थी ऐसे में वर्षों बाद अपने पुराने साथियों के बीच लौटना उनके लिए बेहद खास पल रहा
इस खास मौके पर उन्होंने अपने दोस्तों के बीच एक गीत भी गाया, जिसे सुनकर माहौल और भी भावुक और खुशनुमा हो गया। उनके इस अंदाज को सभी ने खूब सराहा और तालियों से स्वागत किया।डीआईजी संदीप सिंह ने कहा कि यह क्षण उनके जीवन का एक अनुपम उपहार है, जिसे वे हमेशा संजोकर रखेंगे। उन्होंने अपने शिक्षकों और मित्रों के प्रति आभार भी व्यक्त किया और कहा कि स्कूल के दिनों की यादें आज भी उनके दिल में ताजा हैं यह मेरे जीवन का अनुपम उपहार है। अपने पुराने दोस्तों और स्कूल में वापस आकर जो खुशी मिली है, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। भागलपुर में एक ऐसा स्कूल है जिसकी इमारत नियो-गोथिक (Neo-Gothic) वास्तुकला का शानदार उदाहरण है स्कूल शानदार लाइटिंग से जगमगा रहा है सीएमएस स्कूल भागलपुर के सबसे पुराने और ऐतिहासिक स्कूलों में से एक है इस स्कूल की स्थापना 1854 में रेवरेंड मिस्टर ड्रोस (Reverend Mr. Droese) द्वारा की गई एल्युमिनाई मीट के दौरान स्कूल को सजाया गया है
बाइट — संदीप सिंह, डीआईजी, सीआरपीएफ, जमुई एवं मुजफ्फरपुर
