भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व० इन्दिरा गाँधी की पुण्य तिथि एवं पूर्व प्रधानमंत्री लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ति मनाई गई।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार

एक साथ कांग्रेस के प्रधान चुनाव कार्यालय में समारोहपूर्वक आयोजित किया गया। सर्वप्रथम भागलपुर के विधायक सह कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा जी एवं कांग्रेस के अन्य नेताओं ने देश के दोनो महान विभूतियों के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी-अपनी श्रद्धा निवेदित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस अवसर पर श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इन्दिरा जी एक युगान्तकारी नेत्री थी। जिनके कार्यकाल में भारत दुनियाँ के नक्शे पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर कर सामने आया। भारत में हरित क्रान्ति, पाकिस्तान को परास्त कर बंग्ला देश का निर्माण कराया। इन्दिरा जी ने भारत की विदेश नीति को इतना सशक्त किया कि दुनियाँ की बड़ी ताकतें भी भारत के मामलों में किसी भी हस्तक्षेप से घबराती थी।

सरदार पटेल ने भारत के देशी रियासतों को भारतीय संघ के विलय में अपनी अहम भूमिका निभाई, इसलिए पूरा देश उन्हें लौहपुरूष के रूप में याद करता है।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष डा० अभय आनन्द, डा० जर्नादन प्र० साह, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्षा कोमल सृष्टि, सुनन्दा रक्षित, महिला कांग्रेस की पर्यवेक्षिका सुमिता मिश्रा, गौतम बनर्जी, उषा रानी, डा० जयशंकर ठाकुर, सोईन अंसारी, रविन्द्रनाथ यादव, अभिषेक चौबे, शिवशंकर सिन्हा, आरती सिंह, तुलसीमोहन झा, ई० रवि, सैफ बिन मलिक, अभिमन्यु यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!