सुभम कुमार भागलपुर: भागलपुर जिले के नाथनगर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 51 वर्षीय अरुण कुमार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार अरुण कुमार अपने घर से साहिबगंज जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश करते समय वे फिसलकर नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना रेलवे पुलिस (आरपीएफ) ने तुरंत अरुण कुमार के परिवार को दी। उन्हें घायल अवस्था में पहले नाथनगर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।
मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान अरुण कुमार ने दम तोड़ दिया। उनके आकस्मिक निधन से परिवार में कोहराम मच गया है।
रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और स्टेशन पर सुरक्षा उपायों को और सख्त करने की बात कही है।
