दीपक पासवान बने ललमटिया के नए थानाध्यक्ष, विदाई समारोह में हुए शामिल

संवाददाता शुभम कुमार, भागलपुर।

नाथनगर। ललमटिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को विदाई एवं स्वागत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। थानाध्यक्ष पद से विरमित हुए राजीव रंजन को स्थानीय लोगों ने विदाई दी। इस अवसर पर नए थानाध्यक्ष के रूप में दीपक पासवान ने पदभार संभाला।

इसी दौरान थाने के मैनेजर पद से विदा हो रहे मो. नियाज का भी सम्मानजनक विदाई समारोह हुआ। मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर मार्कण्डेय सिंह, शांति समिति के सदस्य भवेश यादव, संजय कुमार यादव, सिकंदर आजम, शिवेंद्र यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने राजीव रंजन और मो. नियाज के कार्यकाल की सराहना की और नए थानाध्यक्ष दीपक पासवान को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!