संवाददाता शुभम कुमार पटना (बिहार)
पटना के गर्दनिबाघ फाटक के पास टेंट लगाकर कई नियोजन कर्मी धरना प्रदर्शन कर रहे, कर्मी चंदन का कहना हुआ कि आप मीडिया बंधुगणों द्वारा अपनी मांग माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से हम सभी बिहार के अन्य जिला वाशी अपने अपने घरों को छोड़कर आज कई दिनों से हम सभी अपने स्थाई होने की बात को लेकर बिहार विद्युत विभाग से कर रहे जबकि कई बार संगठन के ओर से ज्ञापन सौंपा गया 2013 में 6% 2016 में 3% बढ़ोतरी हुई परंतु आज तक समायोजित करने की पहल सरकार के द्वारा नहीं किया गया , 5/08/2025 को बिहार के सभी जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया की अगर हम सबकी मांग पूरी नहीं हुई तो हम सभी 10/08/2025 तक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे पर सरकार एवं ऊर्जा विभाग द्वारा किसी भी प्रकार कि सूचना पत्र द्वारा संगठन अध्यक्ष को नहीं दिया गया जबकि हम सभी कर्मी विद्युत विभाग यानी सरकार को राजस्व वसूलने एवं बिजली चोरी की पहल , जैसे कई निम्न बिंदुओं के कार्यों में सफल योगदान दिया है हम सभी की एक ही मांग है कि हम कर्मी के परिवार को जीविका उपार्जन सुदृढ़ करने की मांग को पूरी की जाए।।
