रेलवन ऐप के प्रचार हेतु भागलपुर एवं साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर डिजिटल जागरूकता अभियान का आयोजन

 

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

डिजिटल इंडिया मिशन एवं भारतीय रेल की डिजिटल यात्री सेवा विस्तार की परिकल्पना के अनुरूप *मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, श्री मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में रेलवन (RailOne) ऐप के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं।*

*आज दिनांक 16.02.2026 वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, मालदा, श्री कार्तिक सिंह के पर्यवेक्षण में भागलपुर एवं साहिबगंज रेलवे स्टेशनों पर रेलवन ऐप डिजिटल जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।*

*भागलपुर रेलवे स्टेशन* पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान यात्रियों को रेलवन ऐप की विभिन्न सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा डिजिटल टिकटिंग को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। स्थानीय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भागलपुर में रेलवन ऐप का प्रचार अंगिका भाषा में भी किया गया, जिससे आमजन को डिजिटल सेवाओं को समझने में विशेष सहूलियत मिली।

*साहिबगंज रेलवे स्टेशन* पर भी यात्रियों को रेलवन ऐप के उपयोग, लाभ एवं डिजिटल भुगतान की प्रक्रिया के संबंध में जागरूक किया गया। वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को ऐप डाउनलोड करने तथा उसके माध्यम से टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट एवं अन्य सेवाओं का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

*अभियान के दौरान रेलवन ऐप की प्रमुख विशेषताओं की जानकारी दी गई:*

*• एक ही प्लेटफॉर्म से आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट की बुकिंग*
*• लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, पीएनआर स्थिति एवं कोच स्थिति की जानकारी*
*• डिजिटल प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग की सुविधा*
*• डिजिटल भुगतान के माध्यम से अनारक्षित टिकट पर 3% की छूट*
*• आर-वॉलेट रिचार्ज पर 3% बोनस*
*• रेल मदद, रिफंड अनुरोध एवं यात्रा फीडबैक जैसी यात्री सेवाएं*

यह पहल यात्रियों को सुरक्षित, स्मार्ट एवं सुविधाजनक डिजिटल सेवाओं को अपनाने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मालदा मंडल द्वारा भविष्य में भी मंडल के विभिन्न स्टेशनों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि यात्रियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!