भागलपुर पूर्वी गेट नंबर 1 के पास में बने स्टेशन परिसर के अंदर पेशाब घरों की स्थिति जर्जर एवं यात्री पेशाब के गंदे पानी के महक से हुए परेशान ।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।
भागलपुर बिहार में पूर्वी गेट नंबर वन के पास पेशाब घर जो की रेलवे परिसर के अंदर में बना हुआ है इतनी ज्यादा गंदगी है कि यात्रियों को बाहर में पेशाब करना पड़ता है जिसके कारण पेशाब घरों से पेशाब की कोई निकासी नहीं होने के कारण पेशाब बाहर जमा हुआ है मूल रूप से देखा जाए तो नाली भी खुला हुआ है जिसके कारण स्टेशन परिसर में खाने-पीने वाले ग्राहकों को पेशाब की महक से खाया नहीं जाता और यात्री एवं विक्रेता दोनों परेशान रहते हैं निरंतर मोबाइल फूड वैन के संयोजक के द्वारा कई बार मालदा डिवीजन में कंप्लेंट करने के बावजूद भी इस पर कोई देख रेख नहीं किया गया ,निरंतर फूड वैन के संयोजक को परेशान करते रहते हैं भागलपुर मालदा डिविजन का इस पर कोई ध्यान नहीं है कि कितना गंदगी पेशाब घर में रहती है ,मालदा डिवीजन के डीआरएम मनीष गुप्ता से ताज़ा पत्रिका के संवाददाता अपील करती है कि इसपर कार्रवाई कर ध्यान दिया जाए।
