डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने भूतनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, तोरणद्वार निर्माण की घोषणा

किशनगंज: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने सावन के पावन अवसर पर किशनगंज स्थित भूतनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धा भाव से पूजन-अर्चन और आरती करते हुए उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

पूजन के बाद डॉ. जायसवाल ने मंदिर परिसर में एक अहम घोषणा करते हुए कहा कि शीघ्र ही भूतनाथ मंदिर में एक भव्य तोरणद्वार (प्रवेश द्वार) का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह तोरणद्वार न केवल मंदिर की शोभा बढ़ाएगा, बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था को भी नई पहचान देगा।

इस मौके पर डॉ. जायसवाल भूतनाथ कांवरिया सेवा पथ पर भी पहुंचे, जहाँ उन्होंने कांवरियों को अपने हाथों से गन्ने का जूस पिलाया। उनकी यह सेवा भावना और सादगी श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बनी रही।

इस आयोजन को सफल बनाने में भूतनाथ कांवरिया समिति के कार्यकारिणी अध्यक्ष मिक्की साहा की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *