भागलपुर में डिज़नीलैण्ड मेला का धूमधाम से शुभारंभ, पहली बार दिखेगी ‘रशियन जलपरी’—दर्शकों में उत्साह

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर शुक्रवार की संध्या 06:00 बजे, भागलपुर के जीरो माइल स्थित श्री राम हॉस्पिटल के बगल में बहुचर्चित डिज़नीलैण्ड मेला का भव्य उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी, भागलपुर, श्री विकास कुमार द्वारा किया गया।

उद्घाटन समारोह में सिटी D.S.P, भागलपुर, श्री अजय कुमार चौधरी,
उपनगर आयुक्त, श्री राजेश कुमार,
तथा डिप्टी मेयर, डॉ. मो. शलाउद्दीन अहसन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
साथ ही बड़ी संख्या में मेला देखने आए दर्शकों ने आयोजन की शुरुआत का स्वागत किया और पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।

इस बार मेले का मुख्य आकर्षण — ‘रशियन जलपरी’
मेला आयोजक डब्लू जायसवाल ने बताया कि इस वर्ष डिज़नीलैण्ड मेले में एक खास आकर्षण जोड़ा गया है—‘रशियन जलपरी’ शो, जो भागलपुर में पहली बार प्रस्तुत किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि यह रशियन परफ़ॉर्मर पानी के अंदर रहकर दर्शकों को लाइव मनोरंजन देगी, जो बच्चों और परिवारों के लिए एक नया व रोमांचक अनुभव होगा।
उनके अनुसार, “हम हर साल मेले में कुछ नया और विशेष देने की कोशिश करते हैं। इस बार ‘रशियन जलपरी’ पूरे मेले का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहेगा।”

आयोजक की अपील
मेला आयोजक डब्लू जायसवाल ने भागलपुर तथा आसपास के सभी क्षेत्रों के लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार, बच्चों और मित्रों के साथ मेले में आएं और मनोरंजन का आनंद उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!