रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।।
भागलपुर के राजकीय बालिका इंटर स्कूल में युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के सौजन्य से जिला स्तरीय एकदिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेंला 2026 का आयोजन किया गया।
इस मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के कर कमलों से किया गया।
इस अवसर पर सहायक निदेशक (नियोजन) अवर प्रादेशिक नियोजनालय, भागलपुर द्वारा जिला अधिकारी महोदय को शॉल एवं स्मृति चिन्ह से स्वागत किया गया।
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिला स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेंला का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य है कि हमारे युवा अपने कौशल को मजबूत करें ताकि वे कहीं नियोजित हो सके और नहीं तो अपना रोजगार कर सके।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत महिलाओं को 10-10 हजार रुपए स्वरोजगार स्थापित करने हेतु दिया गया है और इसमें और भी राशि दी जानी है। हम चाहेंगे कि वे सभी अपना रोजगार स्थापित करें और अपने आप को मजबूत करें।
