बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बैजानी गांव में आने को लेकर डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भागलपुर जिले में जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बैजानी गांव में संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी एवम् उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रस्तावित सभा स्थल, हेलीपैड की व्यवस्था, आवागमन मार्ग, सुरक्षा इंतजाम तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण से यह स्पष्ट है कि प्रशासन मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर पूरी तरह सतर्क है। मौके पर जिलाधिकारी,डीडीसी, एस एस पी प्रमोद कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी जगदीशपुर अमित कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
