बैजानी में विकास कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

बैजानी में विकास कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर जिलाधिकारी
नवल किशोर चौधरी,ने बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर प्रखंड की बैजानी गांव पंचायत का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने तालाब के किनारे बने सीढ़ी निर्माण कार्य, उच्च विद्यालय परिसर तथा अन्य संचालित योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, उपयोगिता और समयबद्धता पर विशेष जोर देते हुए साथ चल रहे अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजनाओं का लाभ आम जनता तक पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचना चाहिए कार्यस्थल पर मौजूद संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को उन्होंने निर्माण में तेजी लाने तथा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा निरीक्षण के उपरांत नव निर्मित पंचायत सरकार भवन में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ गोपनीय बैठक की बैठक में क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री की प्रस्तावित ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत बैजानी में संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पंचायत में इन दिनों अधिकारियों का लगातार आना-जाना बना हुआ है। विकास कार्यों को धरातल पर तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में भी उत्साह का माहौल है स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि उच्चस्तरीय निरीक्षण और प्रशासनिक सक्रियता से क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं का और सुदृढ़ विकास होगा

बाइट — डॉ नवल किशोर चौधरी जिलाधिकारी भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!