किशनगंज, बिहार:
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को एक नया राजनीतिक चेहरा सुर्खियों में रहा डॉ. आसिफ सईद। पहली बार चुनावी मैदान में उतरते हुए डॉ. सईद ने आज अपना NR कटवाया, इस मौके पर क्षेत्र के विभिन्न इलाकोका माहौल देखने को मिला।
डॉ. आसिफ सईद ने कहा कि वे जनता के भरोसे और सेवा की भावना के साथ राजनीति में कदम रख रहे हैं। उन्होंने कहा —
मैं राजनीति को सेवा का माध्यम मानता हूँ, सत्ता का नहीं। ठाकुरगंज की जनता ने वर्षों से जो उम्मीदें लगाई हैं, उन्हें पूरा करना ही मेरा लक्ष्य है। यह चुनाव जनता के सम्मान और विकास की लड़ाई है।
उन्होंने आगे कहा कि ठाकुरगंज की जनता अब काम की राजनीति चाहती है, न कि केवल वादों की।
मैं ईमानदारी, पारदर्शिता और विकास की नीति पर चलकर इस क्षेत्र को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाऊँगा,” उन्होंने कहा।
डॉ. आसिफ सईद को एक शिक्षित, ईमानदार और सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। वर्षों से उन्होंने ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता के क्षेत्र में कई सामाजिक अभियानों का नेतृत्व किया है।
उनके समर्थकों का कहना है कि उनकी सादगी, साफ छवि और जनता से जुड़ाव उन्हें अन्य उम्मीदवारों से अलग बनाता है।
ठाकुरगंज विधानसभा सीट पर इस बार का मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है। एक ओर जहां पुराने राजनीतिक दलों के अनुभवी उम्मीदवार मैदान में हैं, वहीं दूसरी ओर पहली बार उतरने वाले डॉ. आसिफ सईद “नई उम्मीद का चेहरा” बनकर उभर रहे हैं।
मैं राजनीति में बदलाव की शुरुआत ठाकुरगंज से करना चाहता हूँ। जनता का साथ मिला तो यह जीत सिर्फ मेरी नहीं, पूरे ठाकुरगंज की होगी।
