चापाकल खराब होने से पेयजल संकट, ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया आवेदन

चापाकल खराब होने से पेयजल संकट, ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया आवेदन

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र में पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है वार्ड संख्या 08 के ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को लिखित आवेदन देकर खराब पड़े चापाकल की मरम्मत कराने और पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है ग्रामीणों का कहना है कि मोहल्ले में लगा चापाकल काफी दिनों से खराब पड़ा हुआ है, जिसके कारण लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही पानी की समस्या और गंभीर हो गई है। लोगों को दूर-दराज के इलाकों से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भारी दिक्कत हो रही है ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग और स्थानीय प्रतिनिधियों को इस समस्या की जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। ऐसे में मजबूर होकर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर जल्द से जल्द चापाकल की मरम्मत कराने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित होने के कारण लोगों में आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द खराब चापाकल को ठीक कराया जाए और क्षेत्र में पेयजल की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और उन्हें पीने के पानी के लिए भटकना न पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!