भागलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में वृद्धि हेतु एक और मोबाइल फूड वैन सेवा प्रारंभ

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में वृद्धि हेतु एक और मोबाइल फूड वैन सेवा प्रारंभ

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

*मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, श्री मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्री कार्तिक सिंह के पर्यवेक्षण में आज भागलपुर रेलवे स्टेशन पर दूसरी मोबाइल फूड वैन (MFV) सेवा प्रारंभ की गई।*

इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को उनकी यात्रा के दौरान स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ भोजन उपलब्ध कराना है, जिससे स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं में वृद्धि तथा खानपान सेवाओं में सुधार सुनिश्चित हो सके।

*नव प्रारंभित मोबाइल फूड वैन (MFV) का उद्घाटन डॉ. सत्येंद्र कुमार, सहायक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (ACMS), रेलवे स्वास्थ्य इकाई, भागलपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री उत्पल शर्मा, स्टेशन निदेशक, भागलपुर सहित स्टेशन अधीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक, अन्य रेल अधिकारी एवं यात्री उपस्थित रहे।

यह वैन यात्रियों एवं आगंतुकों को ताजा, किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु विशेष रूप से डिजाइन की गई है।*

यह पहल मालदा मंडल की यात्री अनुभव को बेहतर बनाने की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाती है, विशेषकर त्योहारों जैसे उच्च भीड़-भाड़ के समय में अभिनव खानपान सेवाओं के माध्यम से।

मोबाइल फूड वैन को आकर्षक रूप से डिजाइन किया गया है तथा इसमें स्वच्छता, हाइजीन एवं कुशल सेवा सुनिश्चित करने हेतु आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यह मालदा मंडल द्वारा रेल उपयोगकर्ताओं को बेहतर सुविधा एवं संतुष्टि प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!