दुःखी पिता ने मानवाधिकार संगठन से लगाई गुहार

भागलपुर, संवाददाता अमित कुमार।

खरीक थाना क्षेत्र के कठैला निवासी अशोक चौधरी ने सोमवार (15 सितंबर) दोपहर 12 बजे अपनी पत्नी और बड़े पुत्र के साथ राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत के भागलपुर मुख्यालय पहुंचकर अपने छोटे पुत्र चंदन चौधरी और पुत्रवधू लक्ष्मी देवी पर मारपीट कर हाथ तोड़ देने का गंभीर आरोप लगाया।

पीड़ित दंपति ने संगठन के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए मीडिया प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विभूति सिंह ने आरोपी पुत्र से दूरभाष पर बातचीत की। इस दौरान आरोपी चंदन चौधरी ने आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि उनके पिता गिरने से घायल हुए हैं, मारपीट की घटना असत्य है।

संगठन ने पीड़ित परिवार की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांचोपरांत उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोज मंडल, आरटीआई प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संजीव कुमार, जिला सचिव राजीव कुमार यादव, रोजगार प्रकोष्ठ जिला वरिष्ठ सचिव योगेश कुमार वर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!