बिलासपुर में फिल्मी अंदाज़ में 3.35 करोड़ की लूट: कार रोकी, पिस्टल दिखाई, हथौड़े से पीटा… फिर उड़ा ले गए करोड़ों का सोना, 70 मामलों वाला मास्टरमाइंड विजय लांबा समेत 5 गिरफ्तार…
बिलासपुर – छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सराफा कारोबारी से हुई सनसनीखेज लूट का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। छत्तीसगढ़ पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त अभियान में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना विजय लांबा है, जिसके खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में 70 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले का खुलासा आईजी रामगोपाल गर्ग ने किया।
क्या है पूरा मामला
आईजी ने बताया कि 17 फरवरी की रात करीब 9:15 बजे सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर में महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी से लूट की वारदात हुई। रोज की तरह दुकान बंद कर वह सोने-चांदी के जेवरात और नकदी अपनी रेनॉल्ट क्विड कार से घर ले जा रहे थे। कॉलोनी के पास अंधे मोड़ पर पहले से खड़ी एक मारुति ईको कार ने जानबूझकर उनकी कार को टक्कर मारी। कार से उतरते ही बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए पिस्टल तान दी और हथौड़े व पिस्टल के बट से मारपीट कर कारोबारी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी कार में रखे चार बैगों में भरे सोने चांदी करीब 2 किलो
संवाददाता -महेंद्र सिंह राय
